Raipur News/Image Credit: IBC24.in
Raipur News: रायपुर: जमाअत रज़ा ए मुस्तफा छत्तीसगढ़ के सदस्यों और मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदेश भर में उर्स के दौरान होने वाले हुड़दंग डीजे ढोल और नाच गानों पर विरोध जताया है। जमाअत रज़ा ए मुस्तफा छत्तीसगढ़ के सदस्यों और मुस्लिम समाज के लोगों ने इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज को ज्ञापन सौंपा है। (Raipur News) मुस्लिम समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मुस्लिम समाज में मनाही के बाद भी डीजे-ढोल पर संदल और चादर निकालने पर रोक का आदेश और ऐसा करने वाली कमेटियों के पदाधिकारियों को पद मुक्त करने सहित 51 हजार रूपा का जुर्माना लगाने का आश्वाशन दिया। (Raipur News) इसके साथ ही वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर जिले में 3-3 सदस्य निगरानी के लिए नियुक्त करने की बात भी कही।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जमआत रज़ा ए मुस्ताफा छ.ग.के जनरल सेक्रेटरी अरमान मेमन, (Raipur News) सहित प्रदेश के कई शहरो के JRM के पदाधिकारी, केशकाल ब्रांच के सदर.अख्तर मेमन, सैफर रजा, आरिफ,सहित अन्य सदस्य व जिम्मेदारान शामिल रहे।
इन्हे भी पढ़ें-