Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

Ads

Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 02:54 PM IST

Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को / Image: IBC24

HIGHLIGHTS
  • विनायक ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
  • विनायक ताम्रकार को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया
  • भाजपा नेताओं की खेती का सत्यापन होना चाहिए

रायपुर: Durg Afeem Kheti Update छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया है। विनायक ताम्रकार का निलंबन का आदेश डॉ नवीन मार्कंडेय ने जारी किया है। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्षी नेताओं ने एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

गैरकानूनी काम करने वाले पर कार्रवाई होगी

Durg Afeem Kheti Update विनायक ताम्रकार के निलंबनको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोई भी हो, गैरकानूनी काम करने वाले पर कार्रवाई होगी। कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि ‘अपराध और अपराधियों को संरक्षण कांग्रेस पार्टी देती है, कांग्रेस का अपराध के साथ संलिप्तता जग ज़ाहिर है। कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भाजपा का पोस्टर पर अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP ने कांग्रेस की वास्तव स्थिति को देख पोस्ट किया है। कई कांग्रेस नेताओं के अरमान पूरे नहीं हुए हैं, फूलो देवी नेताम कांग्रेस नेताओं पर भारी पड़ीं हैं। कांग्रेस में परिवार की चलती है यह भी साबित हुआ है।

बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण लाएगी कांग्रेस

वहीं, दूसरी ओर दुर्ग में अफ़ीम की खेती करने वाला भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि कांग्रेस ने 9 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण लाने का फैसला किया है।

पीसीसी चीफ ने आरोपी को निष्कासित करने की मांग

अफीम की खेती वाले मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं के साथ इनके फोटो है, सरकार नशे का कारोबार खुद अपने हाथ में ले ली है। बीजेपी के नेता अफीम की खेती कर रहे हैं। सरकार आखिर प्रदेश को किस ओर ले जाना चाह रही है? हमारी मांग है, बीजेपी नेताओं खेती का सत्यापन कराना चाहिए, कही और भी अफीम की खेती तो नहीं हो रही है। आरोपी नेता को सिर्फ निलंबित किया गया है, उसे निष्कासित नहीं किया गया है। साफ है कि उसे बचाया जा रहा है, सरकार उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ बनाना चाह रही है।

7 एकड़ से अधिक में हो रही थी खेती

बता दें कि दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के ग्राम समोदा में डेढ़ से 7 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। यह खेती शिवनाथ नदी के किनारे की जमीन पर की जा रही थी।Durg BJP Neta Afeem Kheti मामले में दो भाजपा नेताओं विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम सुबह से ही इलाके में जांच में जुटी हुई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और अफीम के पौधों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें

अफीम की खेती का खुलासा दुर्ग के किस क्षेत्र में हुआ?

यह अवैध खेती दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी के किनारे की जमीन पर की जा रही थी।

इस मामले में किन भाजपा नेताओं पर कार्रवाई हुई है?

मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने बृजेश ताम्रकार को भी हिरासत में लिया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?

अरुण साव ने स्पष्ट किया कि गैरकानूनी काम करने वाला कोई भी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि अपराधियों को संरक्षण देना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

कांग्रेस की मुख्य मांग क्या है?

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मांग की है कि आरोपी को सिर्फ निलंबित नहीं बल्कि निष्कासित किया जाए। साथ ही, उन्होंने अन्य भाजपा नेताओं के खेतों की भी जांच (सत्यापन) कराने की मांग की है।

अफीम की खेती कितनी बड़ी जमीन पर फैली हुई थी?

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह अवैध खेती लगभग 7 एकड़ के क्षेत्र में मक्के की फसल के बीच छिपाकर की जा रही थी। मौके पर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खुद पहुंचकर निरीक्षण किया है।