रायपुर : Sushasan Tihar Vivad सुशासन तिहार’ के दौरान कई जनप्रतिनिधियों द्वारा कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने का मामला सामने आया है। नेताओं के इस व्यवहार से कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी आक्रोश और नाराजगी व्याप्त हो गई है। जनप्रतिनिधियों की इस कार्यशैली के विरोध में अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है और इस स्थिति पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई है।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मंच से कर्मचारियों की इस तरह सरेआम बेइज्जती को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Janpratinidhi Karmachari Vivad फेडरेशन का आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधि महज अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर में मंचों से कर्मचारियों को फटकार लगाने का काम करते हैं। इस तरह के बर्ताव से लगातार काम कर रहे कर्मचारियों का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर जनप्रतिनिधियों ने मंचों से कर्मचारियों को इस तरह फटकार लगाना तुरंत बंद नहीं किया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। यदि यह सिलसिला नहीं थमा, तो आने वाले दिनों में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।