EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान / Image: IBC24 Customized
- EPFO “निधि आपके निकट 2.0” के तहत हर जिले में लगाएगा शिविर
- PF क्लेम, UAN एक्टिवेशन, KYC अपडेट और पेंशन समस्याओं का समाधान
- अब बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं, मौके पर ही होगा निपटारा
रायपुर: EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा सदस्य सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से “निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, पेंशनधारकों और नियोक्ताओं को जिला स्तर पर ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय तक बार-बार आने की आवश्यकता न पड़े। ईपीएफओ द्वारा आयोजित इन शिविरों में पीएफ दावा (Claim) संबंधी समस्याएं, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रियण, केवाईसी अपडेट, बैंक खाते की जानकारी सुधार, पेंशन से जुड़े प्रकरण, डिजिटल सेवाओं का उपयोग तथा शिकायत निवारण से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हर जिले में लगेगी शिविर
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 शिविरों में उपस्थित अधिकारी मौके पर शिकायतों का पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद समाधान प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जिला नोडल अधिकारियों की निगरानी में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा लाभार्थियों को उनके अधिकारों एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना है। ईपीएफओ का मानना है कि जिला स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से सदस्यों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और सेवाओं की पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
मिलेगा हर समस्या का समाधान
“निधि आपके निकट 2.0” अभियान के माध्यम से ईपीएफओ सदस्य-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस पहल से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को स्थानीय स्तर पर सहायता मिलने के साथ-साथ लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे में भी मदद मिलेगी। शिविरों में लाभार्थियों को ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल उपयोग और डिजिटल सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में स्वयं भी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।
कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
ईपीएफओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों, नियोक्ताओं और पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपने जिले में आयोजित शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सदस्य संबंधित जिला नोडल अधिकारी अथवा ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- CG Weather Update Today: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, राजधानी समेत इन जिलों में लोगों की हालत हो रही ख़राब, मौसम विभाग ने जारी किया चौंकाने वाला अलर्ट
- Gold Rate 26 April 2026: आम जनता को बड़ी राहत! शादी सीजन में 1740 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है एक तोला गोल्ड का नया रेट?
- MPPSC Exam 2026: MPPSC राज्य सेवा 2026 की परीक्षा आज, दो पालियों में होगा आयोजन, AI के जरिए होगी निगरानी

Facebook


