Gas Cylinder Crisis In CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक… बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट

Ads

Gas Cylinder Crisis In CG: छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक... बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:46 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 08:32 AM IST

Gas Cylinder Crisis In CG/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट युद्ध का असर रायपुर में
  • सिलेंडर संकट से 20 रेस्टॉरेंट बंद
  • रायपुर में कई होटल-रेस्टॉरेंट पर ताला

रायपुर: Gas Cylinder Crisis In CG:  अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी दिखाई देने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट बंद हो गए हैं, जिससे होटल और फूड व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर रायपुर में (Raipur Gas Cylinder Shortage)

Gas Cylinder Crisis In CG:  जानकारी के अनुसार रायपुर में 100 से अधिक बड़े रेस्टॉरेंट संचालित होते हैं। इनमें से कई रेस्टॉरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। गैस की कमी के कारण रसोई संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इस स्थिति का असर शादियों के सीजन पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आयोजन प्रभावित हो रहे हैं। कई कैटरर्स को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। वहीं शहर के बड़े होटलों की बात करें तो उनके पास फिलहाल केवल 2 से 3 दिन का ही कमर्शियल गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में और भी रेस्टॉरेंट और होटल प्रभावित हो सकते हैं।

रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी के साथ ही पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आपूर्ति व्यवस्था पर सतत नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही रसोई गैस की बुकिंग करें। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

इंदौर में गहराया कमर्शियल गैस संकट (Commercial LPG Crisis India)

Gas Cylinder Crisis In CG:  वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट गहराने लगा है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल कमर्शियल गैस की बुकिंग और सप्लाई दोनों ही बंद हो गई हैं जिससे होटल और रेस्टॉरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

इंदौर में रोजाना करीब साढ़े तीन हजार से चार हजार तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है। ऐसे में सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्टॉरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फिलहाल शहर के अधिकांश होटल संचालकों के पास कुछ दिनों का गैस स्टॉक मौजूद है जिससे कामकाज चल रहा है। लेकिन यदि जल्द ही सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।

यह भी पढ़ें

"Raipur Commercial Gas Cylinder Shortage" क्यों हो रही है?

"Raipur Commercial Gas Cylinder Shortage" की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा युद्ध तनाव और सप्लाई चेन में आई बाधाएं बताई जा रही हैं, जिससे होटल और रेस्टॉरेंट को गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।

"Raipur Restaurants Closed Due to Gas Shortage" में कितने रेस्टॉरेंट बंद हुए हैं?

"Raipur Restaurants Closed Due to Gas Shortage" की स्थिति में शहर के 20 से ज्यादा रेस्टॉरेंट अस्थायी रूप से बंद हो चुके हैं क्योंकि उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

"Commercial LPG Crisis in Raipur Hotels" का असर किन पर पड़ रहा है?

"Commercial LPG Crisis in Raipur Hotels" का असर होटल, रेस्टॉरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर पड़ रहा है। खासकर शादी समारोह और बड़े आयोजनों में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं।