Home » Chhattisgarh » Good News for GOVT Employees: Vishnu Deo Sai Govt gives Big Gift to Employees
Good News for GOVT Employees: साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी होली की सौगात, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे लोगों को सीधे करा दिया लाखों रुपए का फायदा, देखिए पूरी डिटेल
Ads
Good News for GOVT Employees: साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी होली की सौगात, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे लोगों को सीधे करा दिया लाखों रुपए का फायदा, देखिए पूरी डिटेल
Publish Date - February 13, 2026 / 09:09 AM IST,
Updated On - February 13, 2026 / 09:10 AM IST
Good News for GOVT Employees: साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दी होली की सौगात, 8th Pay Commission का इंतजार कर रहे लोगों को सीधे करा दिया लाखों रुपए का फायदा / Image: IBC24 Customized
HIGHLIGHTS
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: ₹1.25 करोड़ तक
हवाई दुर्घटना बीमा: ₹1 करोड़ तक
स्थायी पूर्ण विकलांगता (Disability) कवर: ₹1.25 करोड़ तक
रायपुर:Good News for GOVT Employeesछत्तीसगढ़ सरकार के नियमित कर्मचारियों को आकर्षक एवं व्यापक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत बैंक में वेतन खाता संचालित करने वाले राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ के अंतर्गत उन्नत निःशुल्क सुविधाएं एवं बीमा कवर प्रदान किए जाएंगे।
सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात
Good News for GOVT Employees समझौते के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा खाताधारक कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एक करोड़ 25 लाख रुपए तक, हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रुपए तक, स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर एक करोड़ 25 लाख रुपए तक तथा टर्म इंश्योरेंस 10 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही गोल्डन आवर के अंतर्गत 1 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध होगी। कर्मचारियों को बालिका विवाह लाभ 10 लाख रुपए तक एवं बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु 10 लाख रुपए तक का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
मिलेगा लाखों रुपए का फायदा
इसके अतिरिक्त खाताधारकों को अन्य आकर्षक बैंकिंग लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे तथा स्वास्थ्य बीमा पर टॉप-अप जैसी वैकल्पिक सुविधाएं रियायती दरों पर प्रदान की जाएंगी। यह समझौता ज्ञापन 10 फरवरी 2026 को शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा वी. वेंकटेश, अंचल प्रबंधक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, रायपुर अंचल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह पहल राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं लाभप्रद बैंकिंग सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नहीं, यह सुविधा केवल छत्तीसगढ़ शासन के नियमित (Regular) कर्मचारियों के लिए है जिनका वेतन खाता (Salary Account) बैंक ऑफ महाराष्ट्र में संचालित होगा।
₹1.25 करोड़ का बीमा पाने के लिए क्या कोई प्रीमियम देना होगा?
एमओयू के अनुसार, 'गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम' के अंतर्गत ये उन्नत सुविधाएँ निःशुल्क (Free) प्रदान की जाएंगी।
'गोल्डन आवर' कैशलेस उपचार क्या है?
दुर्घटना होने के पहले एक घंटे (गोल्डन आवर) में जीवन बचाने के लिए तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है। इसके तहत बैंक ₹1 लाख तक का कैशलेस खर्च वहन करेगा।
बच्चों की शिक्षा और विवाह लाभ कैसे मिलेगा?
इसके लिए कुछ विशिष्ट नियम और शर्तें (Terms & Conditions) हो सकती हैं, जो बैंक के साथ खाता सक्रिय करने के समय उपलब्ध कराई जाएंगी। आमतौर पर यह दुर्घटना की स्थिति में आश्रितों को सुरक्षा देने के लिए होता है।
क्या पुराने खाते को इस स्कीम में बदला जा सकता है?
हाँ, जो कर्मचारी पहले से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ग्राहक हैं, वे अपनी शाखा में संपर्क कर अपने खाते को इस नई स्कीम में अपग्रेड करवा सकते हैं।