Lakhenagar Murder Case: पति बना हैवान..! पहले पत्नी का गला दबाया, नहीं निकली भड़ास तो लोहे के रॉड से सर पर किया वार, फिर खुद कर गया ये कांड
Lakhenagar Murder Case: पति बना हैवान..! पहले पत्नी का गला दबाया, नहीं निकली भड़ास तो लोहे के रॉड से सर पर किया वार, फिर खुद कर गया ये कांड
Lakhenagar Murder Case
रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखेनगर इलाके में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है, कि मृतक पति नरेश साहू ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया और कंबल डालकर घर में पडे एक लोहे के रॉड से उसके सर पर मारकर हत्या कर दी। आरोपी मृतक पति ने हत्या के बाद घर के पंखे से लटककर खुदकुशी भी कर ली।
Read More: Harda Pataka Factory Blast News: पटाखा फैक्ट्री हादसे के मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी रद्द, किडनी के इलाज करवाने का दिया था तर्क
प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक, इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृतक दंपति का 15 साल का बेटा स्कूल से वापस आकर ऊपरी मंजिल पर स्थित घर में पहुंचा और चिल्लाता हुआ नीचे आया। घर के बाहर चाट ठेला लगाने की तैयारी कर रहे मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पूछा तो बताया, कि ऊपर घर में मां-बाप दोनों खत्म हो गये है, जिसके बाद रिश्तेदारों और पडोसियो ने पुलिस को सूचना दी।
Read More: एक बार फिर आदिवासी युवक के साथ बर्बरता.. बीजेपी कार्यकर्ता ने बदमाशों के साथ मिलकर की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
पड़ोसियों के मुताबिक, मृतक नरेश साहु सुन्दरनगर इलाके में चाट ठेला लगाने का काम करता था। दोनों के बीच में एक-दूसरे पर शक करने की बात पर आये दिन जमकर विवाद होता था। कई बार पड़ोसियों ने समझाया भी। लेकिन, फिर भीआपसी झगडा होता रहता था। आज दोपहर बाद भी रोजाना की तरह दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों शांत हो गये और पडोसी रिश्तेदार अपने अपने काम में लग गए थे। लेकिन, किसे पता था की ये आखिरी झगडा होगा। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


