Home » Chhattisgarh » Income Tax Department raids against Jai Ambe Emergency Services in Chhattisgarh
Chhattisgarh IT Raid News: सरकारी 108 एम्बुलेंस के संचालक कंपनी के ठिकाने पर IT डिपार्टमेंट का छापा.. इस तरह की गड़बड़ी से जुड़ा है पूरा मामला, दस्तावेज भी जब्त..
Ads
सूत्रों के अनुसार, बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग इस छापेमारी के दौरान सभी संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहा है।
Income Tax Department raids against Jai Ambe Emergency Services in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी रायपुर के अवंती विहार स्थित कार्यालय और कंपनी संचालक धर्मेंद्र सिंह के निवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई में आयकर विभाग की एक विशेष टीम शामिल है, जिसमें 8 से 10 अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच कर रहे हैं। कंपनी और इसके संचालक से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Income Tax Department raids against Jai Ambe Emergency Services in Chhattisgarh: सूत्रों के अनुसार, बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग इस छापेमारी के दौरान सभी संदिग्ध लेन-देन और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रहा है।