Uttarakhand Char Dham Yatra: गैर-सनातनियों के लिए चार-धाम समेत 47 मंदिरों में प्रवेश प्रतिबंधित.. पवित्रता और सुरक्षा को लेकर समिति का अभूतपूर्व फैसला

Ads

Uttarakhand Char Dham Yatra New Rule: उत्तराखंड चारधाम यात्रा में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित, सुरक्षा और पवित्रता के लिए समिति का फैसला।

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 07:35 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 08:04 PM IST

Uttarakhand Char Dham Yatra New Rule || Image- Char Dham Yatra 2026 file

HIGHLIGHTS
  • चारधाम यात्रा में गैर-सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित
  • कुल 47 मंदिरों पर यह नियम लागू
  • बद्रीनाथ और केदारनाथ प्रमुख मंदिर शामिल

देहरादून: उत्तराखंड के छोटे चारधाम यात्रा के मद्देनजर, बद्री-केदार मंदिर समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। समिति ने घोषणा की है कि अब से बदरीनाथ, केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। (Uttarakhand Char Dham Yatra New Rule) बताया गया है कि, यह निर्णय सनातन धर्म के अनुशासन और आस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए सीमित स्थान तय

समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस आदेश का उद्देश्य धार्मिक आस्थाओं को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के गर्भगृह में मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, मंदिर परिसर में फोटोग्राफी के लिए सीमित स्थान तय किए जाएंगे, ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो और धार्मिक माहौल बनाए रखा जा सके।

गैर-हिन्दुओं के लिए आस्था के साथ शपथ पत्र आवश्यक

इसके साथ ही, हेमंत द्विवेदी ने एक और महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से हो, सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त करता है और एक शपथ पत्र देता है, तो उसे मंदिर में दर्शन करने की अनुमति दी जा सकती है। (Uttarakhand Char Dham Yatra New Rule) यह कदम उन लोगों के लिए है जो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं और मंदिरों में आस्था रखते हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

इस निर्णय को लेकर भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं आई हैं, लेकिन समिति का मानना है कि यह फैसला धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा

कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना

यह भी देखें:-

ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Q1. उत्तराखंड के कितने मंदिरों में गैर-सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित है?

कुल 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों का प्रवेश अब प्रतिबंधित रहेगा।

Q2. कौन-कौन से प्रमुख मंदिर इस नियम में शामिल हैं?

बद्रीनाथ और केदारनाथ प्रमुख मंदिरों के रूप में शामिल हैं।

Q3. मंदिरों में मोबाइल और फोटोग्राफी पर क्या नियम हैं?

गर्भगृह में मोबाइल प्रतिबंधित, फोटोग्राफी के लिए सीमित स्थान तय।