पेरिस, 17 मार्च (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि उनका देश होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने में मदद करने के लिए तैयार है, लेकिन यह मिशन मौजूदा पश्चिम एशिया संघर्ष से अलग होगा।
वह यूरोपीय देशों से फारस की खाड़ी में युद्धपोत भेजने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आह्वान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस संघर्ष में शामिल नहीं हैं, इसलिए फ्रांस होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या मुक्त कराने के अभियानों में कभी भाग नहीं लेगा।’’
राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा बैठक से पहले उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी मिशन के लिए ‘‘ईरान के साथ चर्चा और तनाव कम करना’’ आवश्यक होगा और यह ‘‘जारी सैन्य अभियानों तथा बमबारी से पूरी तरह से अलग’’ होना चाहिए।
एपी नेत्रपाल
नेत्रपाल