शह मात The Big Debate/Image Source-IBC24 Archive
MP Politics News: भोपाल: एमपी में राज्यसभा चुनाव की तारीख अभी भले ही तय नहीं हुई है, लेकिन हरियाणा, बिहार उड़ीसा में राज्यसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की शिकस्त के बाद एमपी कांग्रेस टेंशन में आ गई है। तीन सीटों में से कांग्रेस कोटे की- दिग्विजय सिंह की राज्यसभा सीट पर कांग्रेस को हार और क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। (MP Politics News) इसी के चलते कांग्रेस नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। विजयपुर सीट से विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य होने के पीछे- कांग्रेस राज्यसभा का गेम ही मान रही है। साथ ही दावा कर रही है कि- कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं।
कांग्रेस जहां राज्यसभा की जंग के लिए मजबूती का दावा कर रही है, तो बीजेपी नेता कह रहे हैं कि- कांग्रेस विधायकों को उनकी पार्टी में सम्मान नहीं मिलता है। इसलिए वो बेइज्जती का बदला लेने क्रास वोटिंग करते हैं।
MP Politics News: एमपी में राज्यसभा को लेकर कांग्रेस के डर, बीजेपी के आत्मविश्वास वाली सियासी लड़ाई के पीछे जो माजरा है। (MP Politics News) दरअसल, मध्यप्रदेश में राज्यसभा की खाली हो रही 3 सीटों में से एक सीट जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत है। बीजेपी 165 विधायकों (164 + 1 निर्मला सप्रे) के साथ बेहद मजबूत स्थिति में है। वहीं, निर्मला सप्रे और मुकेश मल्होत्रा के चलते कांग्रेस की ताकत 65 से घटकर अब 63 विधायकों पर सिमट गई है। कांग्रेस के लिए ‘खतरे की घंटी’ ये है कि यदि उसके 5 विधायक भी टूटे, तो दिग्विजय सिंह की खाली हो रही सीट का गणित फेल हो जाएगा और बीजेपी तीसरी सीट पर कब्जा कर लेगी।
कुल मिलाकर राज्यसभा में एनडीए अभी 141 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े से आगे है, (MP Politics News) लेकिन बीजेपी केवल अपने बूते पर बहुमत पाने की कोशिश में है। ऐसे में सवाल ये कि- क्या बीजेपी आगे एमपी की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी? सवाल ये कि- क्य़ा तीनों चेहरे नए होंगे, याकि पुराने? और सवाल कांग्रेस से कि- आखिर कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का क्यों डर सता रहा है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या दिग्विजय सिंह वाकई अपनी सीट छोड़ेंगे?
इन्हे भी पढ़ें:-