Home » Chhattisgarh » IPS officer Ratanlal Dangi suspended in Chhattisgarh, victim demands stricter action
IPS Ratanlal Dangi Suspended : ‘निलंबन से मैं नहीं हूं संतुष्ट’.. पीड़िता ने अब IG रतनलाल डांगी के खिलाफ की ऐसी कार्रवाई की मांग, लगाए और भी कई गंभीर आरोप
Ads
Ratanlal Dangi को छत्तीसगढ़ सरकार ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद पीड़िता ने कहा कि केवल सस्पेंशन पर्याप्त नहीं है, मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भापुसे अधिकारी और वर्तमान में आईजी रैंक पर पदस्थ Ratanlal Dangi के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीड़िता ने कहा कि केवल सस्पेंशन की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं, मामले में कड़ी और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
जांच प्रक्रिया पर भी उठाए कई सवाल
इस मामले में पीड़िता ने जांच प्रक्रिया में देरी पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बीच उन्हें झूठे प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से काफी पीड़ा झेलनी पड़ी।पीड़िता के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम ने उनके सम्मान और जीवन पर गहरा असर डाला है। उन्होंने प्रशासन और शासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कर दोषी IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सीएम विष्णु देव साय ने कहा— सरकार की छवि खराब हो रही थी
दरअसल, रतनलाल डांगी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद से ही उन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। इस मामले में आज गृह विभाग ने उन्हें सेवा से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। इस पूरे मामले में Vishnu Deo Sai का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं और इससे सरकार की छवि खराब हो रही थी।