Pizza Making Video Viral | Photo Credit: AI
नोएडा: Pizza Making Video Viral खाने-पीने की चीजों को लेकर लगातार लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं, कई बार देखा जाता है कि लोग खाने-पीने की चीजों को बेहद गंदे तरीके से बनाते है। कई वीडियो में तो बनाते समय उस पर थूक लगाने जैसी हरकतें भी करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक थूक लगाकर पिज्जा (Pizza Making Video) तैयार कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब हड़कंप मच गया है और अब हिंदू संगठनों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Pizza Making Video Viral मिली जानकारी के अनुसार, मामला नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र स्थित चौड़ा गावं का है। जहां एक युवक पिज्जा दुकान संचालित करता है। (Noida Viral Video) आरोप है कि युवक थूक लगाकर पिज्जा तैयार करता था। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी फैल गई।
बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन से जुड़े कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और युवक का विरोध किया। संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए तनाव जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में नियंत्रित किया।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा था और लंबे समय से इस तरह की हरकतें कर रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नोएडा में पिज़्ज़ा की दुकान में थूकने का वीडियो वायरल। थाना 24 क्षेत्र के चौड़ा गाँव में पिज़्ज़ा की दुकान में मुजम्मिल नाम के युवक का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे पिज़्ज़ा में थूक कर पिज़्ज़ा बनाया जा रहा है।@noidapolice pic.twitter.com/txZXd8RTG3
— kanhaiya krishna (Krishu) (@kanhaiyaazee) May 10, 2026