MP Terror Arrest//Image- X.com
MP Terror Arrest: दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के 3 युवकों अनमोल राय, राजवीर, विवेक बंजारा को गिरफ्तार किया है। दावा है कि यह आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हुए थे। दिल्ली का मंदिर, दिल्ली–सोनीपत हाइवे का ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप उड़ाने की प्लानिंग कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकमगढ़ जिले के नौगवां निवासी अनमोल राय और ग्वालियर जिले के डबरा निवासी राजवीर व विवेक बंजारा के रूप में हुई है। पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने भी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की तैयारी में थे। आरोपियों के पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध संपर्क सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीनों को धरदबोचा है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी हैं।
इसी मामले में निवाड़ी जिले के ग्राम पंचायत नैगुवा निवासी अनमोल पिता राजेश राय पर पाकिस्तान से संपर्क और संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगे हैं। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी के मोबाइल से ऑडियो कॉल, वॉयस रिकॉर्डिंग और ईमेल से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले हैं, जिनसे पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। वहीं आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियार के साथ तस्वीरें पोस्ट होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के 3 युवकों अनमोल राय, राजवीर, विवेक बंजारा को गिरफ्तार किया है। दावा है कि यह आतंकी संगठन ISIS से जुड़े हुए थे। दिल्ली का मंदिर, दिल्ली–सोनीपत हाइवे का ढाबा और हरियाणा का सैन्य कैंप उड़ाने की प्लानिंग कर रहे थे। pic.twitter.com/cRbZ7IddfR
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 10, 2026