Raipur News: VIP रोड में स्विमिंग पूल में डूबने से पुलिस जवान की मौत, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
Raipur News: रायपुर में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। पुलिस जवान की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हुई है।
Raipur News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है।
- पुलिस जवान की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हुई है।
- जवान की मौत की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Raipur News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस जवान की मौत हो गई है। पुलिस जवान की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवान रमाकांत सिंह VIP रोड स्थित निजी कैफे और फार्म हाउस गया था। इस दौरान जवान फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए उतर गया। देखते ही देखते जवान स्विमिंग पूल में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस जवान रमाकांत सिंह माना में पदस्थ था। (Raipur News) जवान की मौत की खबर मिलते ही माना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है कि. रामकांत सिंह पूल में डूबा कैसे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Vehicle Carrying Silver Accident: 600 किलो चांदी लेकर जा रही मिनी ट्रक सड़क हादसे का शिकार.. सवार सुरक्षा गार्ड की दर्दनाक मौत, जानें क्या हुआ 17.66 करोड़ रुपये कीमत के सिल्वर का
- Bhadohi Former MLA Case: रिश्तेदार की जमीन हड़पना पड़ा भारी! पूर्व विधायक समेत पूरा परिवार पहुंचा सलाखों के पीछे, बहू ने भी किया था बहुत बड़ा कांड
- UP Crime News: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम, जानकर चौंक जाएंगे आप भी

Facebook


