Raipur Bus Fire News: चलती बस बनी आग का गोला! रायपुर आ रही बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

Ads

Raipur Bus Fire News: चलती बस बनी आग का गोला! रायपुर आ रही बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

  • Reported By: tikesh Kumar

    ,
  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 12:34 PM IST

Raipur Bus Fire News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • चलती बस में भीषण आग
  • मची अफरा-तफरी
  • बड़ा हादसा टला

रायपुर: Raipur Bus Fire News:  बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई जहां कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी।

यात्रियों से भरी बस धू-धू कर जली (Raipur Bus Fire Incident)

Raipur Bus Fire News:  बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बस में आग लगने की इस घटना से कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें

 

Raipur Bus Fire Incident" कहां और कब हुआ?

यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास हुई, जब बलौदाबाजार से रायपुर आ रही यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

"Bus Fire Near Raipur" में क्या कोई यात्री हताहत हुआ?

नहीं, चालक और कंडक्टर की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

"Khroara Bus Fire Cause" का पता चला है क्या?

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।