Raipur No Entry Decision: रायपुर के इस इलाके में छोटे मालवाहकों की “नो एंट्री”.. लेकिन चेंबर ऑफ कॉमर्स क्यों है इस फैसले से असहमत, जानें

Raipur Light Vehicle No Entry Timing: रायपुर के तेलघानी चौक पर शाम 5 से 9 बजे तक मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर असहमत।

Raipur No Entry Decision: रायपुर के इस इलाके में छोटे मालवाहकों की “नो एंट्री”.. लेकिन चेंबर ऑफ कॉमर्स क्यों है इस फैसले से असहमत, जानें

Raipur City Heavy Vehicle No Entry Timing || Image- Symbolic File


Reported By: Star Jain,
Modified Date: March 12, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: March 12, 2026 7:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेलघानी चौक पर शाम को भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जाम कम करने के लिए पुलिस का फैसला
  • चेंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्टरों ने जताई नाराजगी

Raipur Light Vehicle No Entry Timing: रायपुर: राजधानी रायपुर के व्यस्त इलाकों में से एक तेलघानी चौक पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने नया फैसला लिया है। अब शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर ‘नो-एंट्री’ लागू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

पुलिस के अनुसार, तेलघानी चौक और स्टेशन रोड पर पीक ऑवर्स के दौरान मालवाहक वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग के कारण लंबे समय तक ट्रैफिक जाम लगता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शाम के व्यस्त समय में इन वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।

क्या नो एंट्री है ‘स्थाई समाधान?’

Raipur Light Vehicle No Entry Timing: हालांकि, इस फैसले के बाद शहर के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच नई बहस शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का कहना है कि केवल नो-एंट्री लागू करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उनका मानना है कि जब तक ट्रांसपोर्ट नगर को पूरी तरह शहर से बाहर शिफ्ट नहीं किया जाएगा, तब तक ट्रैफिक की समस्या बनी रहेगी।

क्या है छोटे ट्रांसपोर्टर्स की दलील?

इस फैसले का सबसे ज्यादा असर छोटे ट्रांसपोर्टरों पर पड़ा है। उनका कहना है कि शाम का समय ही उनके काम का मुख्य समय होता है और इसी दौरान नो-एंट्री लगने से उनकी आमदनी प्रभावित होगी। कई ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि इससे उनके लिए रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल तेलघानी चौक पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और जाम की स्थिति में कुछ हद तक सुधार भी देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रांसपोर्टरों की बढ़ती परेशानी और चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग के बाद यह मुद्दा अब नीतिगत स्तर पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने भारत, चीन सहित कई व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ जांच शुरू की

उप्र: अमेठी में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह निराशाजनक है कि मैं महिला हंड्रेड में एकमात्र महिला कोच हूं: कीटली

यह भी देखें:-

पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,कमजोर वैश्विक रुझानों से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

भारत ने जीसीसी देशों, जॉर्डन पर ईरान के हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को सह प्रायोजित किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown