Raipur Hotel Sex Racket News: ‘कौन पसंद है…कितने घंटे के लिए चाहिए…बोले तो रूम तैयार है’ रायपुर के होटल में बिंदास चल रहा सेक्स रैकेट, मैसेज करते ही आ जाती है लड़कियों की तस्वीरें, वाट्सअप चैट वायरल

Raipur Hotel Sex Racket News: 'कौन पसंद है...कितने घंटे के लिए चाहिए...बोले तो रूम तैयार है' रायपुर के होटल में बिंदास चल रहा सेक्स रैकेट, मैसेज करते ही आ जाती है लड़कियों की तस्वीरें, वाट्सअप चैट वायरल

Raipur Hotel Sex Racket News: ‘कौन पसंद है…कितने घंटे के लिए चाहिए…बोले तो रूम तैयार है’ रायपुर के होटल में बिंदास चल रहा सेक्स रैकेट, मैसेज करते ही आ जाती है लड़कियों की तस्वीरें, वाट्सअप चैट वायरल

Raipur Hotel Sex Racket News: 'कौन पसंद है...कितने घंटे के लिए चाहिए...बोले तो रूम तैयार है' रायपुर के होटल में बिंदास चल रहा सेक्स रैकेट, मैसेज करते ही आ जाती है लड़कियों की तस्वीरें, वाट्सअप चैट वायरल / Image: Viral Chat

Modified Date: May 22, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: May 22, 2026 4:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  • वायरल चैट में युवतियों की तस्वीरें भेजकर दिया ऑफर
  • पुलिस ने वायरल चैट और तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं की

रायपुर: Raipur Hotel Sex Racket News छत्तीसगढ़ जितनी तेजी से विकास की ओर से आगे बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से यहां होटल कारोबार भी तरक्की कर रहा है। इन 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले आगंतुकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन दूसरी ओर होटल कारोबार की आड़ में देह व्यापार का घिनौना काम फल फुल रहा है। जी हां राजधानी रायपुर के एक होटल से ग्राहक के साथ बातचीत का चैट वायरल हो रहा है। चैट वायरल होने के बाद सभी तरफ अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है।

देह व्यापार से जुड़े शख्स का वाट्सअप चैट वायरल

Raipur Hotel Sex Racket News वाट्सएप पर तेजी से प्रसारित हो रहे स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘चॉइस, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। प्रसारित चैट में कथित तौर पर अलग-अलग युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से सौदेबाजी की बात दिखाई दे रही है। स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश प्रसारित हो रहे हैं। कुछ चैट में रकम को लेकर भी बातचीत दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर ये स्क्रीनशाट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक चैट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट

वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो लंबे समय से होटल में देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। यहां आए दिन किसी ना किसी संदिग्ध व्यक्ति का आना जाना लगा रहता है। आसपास के रहवासियों के मुताबिक कई बार अलग-अलग वाहनों से युवतियों और युवकों का आना-जाना देखा गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रसारित चैट, तस्वीरों और होटल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच टीम को होटल और संबंधित लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना साक्ष्य किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब शहर के होटल और लाज की जांच अभियान को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"