Raipur Crime News / Image Source : FILE
रायपुर: Raipur Crime News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संतोषी नगर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान गुढ़ियारी निवासी कविता दास के रूप में हुई है, जिसका शव उसके प्रेमी महफूज खान के घर पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कविता दास गुढियारी इलाके की रहने वाली थी और और उसका संतोषी नगर के निवासी महफूज खान से प्रेम संबंध था । Santoshi Nagar Raipur Suicide रविवार को कविता की लाश महफूज के संतोषी नगर स्थित घर पर फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने मौके पर पहुँचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि कविता की खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या की गई है। परिजनों ने मारपीट और हत्या की आशंका जताई है।
इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी प्रेमी महफूज खान को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-