Raipur Suicide Case: रायपुर में एयरफोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर ने की आत्महत्या.. जानें कहाँ और किन परिस्थितियों में मिली पूर्व अफसर की लाश
Retired Air Force Wing Commander commits suicide in Raipur: रायपुर के तेलीबांधा में रिटायर्ड एयरफोर्स विंग कमांडर विपुल यादव ने आत्महत्या की, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Raipur Suicide Case || Image- Symbolic (Canva)
- रायपुर में रिटायर्ड विंग कमांडर की आत्महत्या
- तेलीबांधा विधायक विश्राम गृह में मिला शव
- पुलिस मामले की जांच में जुटी
Raipur Suicide Case: रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट के तेलीबांधा इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ यहां भारतीय वायुसेना के एक पूर्व विंग कमांडर ने अपने अस्थाई आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत पूर्व अफसर का नाम विपुल यादव बताया जा रहा हैं।
हरियाणा निवासी थे मृतक रिटायर्ड अफसर
सेवानिवृत्त विपुल यादव तेलीबांधा थाना इलाके के विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ रहते थे। वे मूलतः हरियाणा के थे। उनकी उम्र 39 साल थी।
पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
Raipur Suicide Case: बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। वायु सेना से रिटायर्ड विपुल यादव के सुसाइड की वजह जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों से बात कर सकती है।
एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की खुदकुशी #Raipur | #Chhattisgarh | #IndianAirForce | #WingCommander | Raipur | Chhattisgarh | Indian Air Force | Wing Commander https://t.co/Yw2usvrajP
— IBC24 News (@IBC24News) March 11, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की
ओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण
गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत; दो गिरफ्तार
यह भी देखें:-
मप्र: सरकार ने गैस और तेल की स्थिति की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन
नक्सलवाद के खात्मे के बाद मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय बलों को हटा लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री

Facebook


