Sai Cabinet Meeting Today || Image- IBC24 News File
Sai Cabinet Meeting Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की यह अहम बैठक आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।
आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साय कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कैबिनेट की बैठक से पहले ही साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-