Sai Cabinet Meeting Today || Image- IBC24 News File
Sai Cabinet Meeting Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की (Sai Cabinet Meeting Today) यह अहम बैठक आज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।
Sai Cabinet Meeting Today: आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। (Sai Cabinet Meeting Today) साय कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 बुधवार को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में भी कई अहम निर्णय लिए गए थे।
CG Dhan Kharidi Date Extended Order: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कैबिनेट की बैठक से पहले ही साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही धान खरीदी की तारीख बढ़ाने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर अहम आदेश जारी किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार अब किसानों को धान खरीदी के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।
CG Dhan Kharidi Date Extended Order: आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन द्वारा पहले धान खरीदी की समय-सीमा 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अब इस अवधि में दो अतिरिक्त दिवस की बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत 05 फरवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक किसानों से धान खरीदी की जाएगी। यह अतिरिक्त अवसर विशेष रूप से उन किसानों को दिया गया है जिन किसानों ने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया था। जिन किसानों ने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन के उपरांत उनका धान खरीदा गया। जिन किसानों को 28, 29 और 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे धान विक्रय नहीं कर पाए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-