CG Weather Update Today: प्रदेश में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, राजधानी समेत इन इलाकों में हो सकती है बारिश, जानें क्या है ताजा अपडेट

Ads

CG Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 07:41 AM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 07:44 AM IST

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।
  • सुबह ठंड का सामना करने के बाद लोगों को अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है।
  • मौसम विभाग ने रायपुर में बारिश होने की संभावना जताई है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह ठंड का सामना करने के बाद लोगों को अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। वहीं मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते प्रदेश के कई इलाकों रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में (CG Weather Update Today) कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

CG Weather Update Today: इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने की (CG Weather Update Today) संभावना है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के इन इलाकों में पड़ सकती है ठंड

CG Weather Update Today:  मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update Today) तक की कमी आने की संभवना जताई है। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहने की भी बात कही गई है।

राजधानी में सामान्य रहेगा मौसम

CG Weather Update Today:  छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम (CG Weather Update Today) तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है।

इन्हे भी पढ़ें:-