Mumbai Airport Plane Accident News/Image Credit: IBC24.in
Mumbai Airport Plane Accident News: मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम एक असामान्य घटना के तहत एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंखों के किनारे एक दूसरे से टकरा गए, जिसके बाद विमानों को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का विमान रवाना हो रहा था, (Mumbai Airport Plane Accident News) जबकि इंडिगो का विमान उतर रहा था। मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही विमान एयरबस ए320 थे।
Mumbai Airport Plane Accident News: एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “ तीन फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली उड़ान एआई2732 में देरी हुई, क्योंकि निर्धारित विमान रवाना होने से पहले टैक्सीवे पर प्रतीक्षा के दौरान एक अन्य विमानन कंपनी के विमान के संपर्क में आ गया। दोनों विमानों के पंखों के किनारे टकराने से हमारे विमान के पंख के किनारे को नुकसान पहुंचा।”
Mumbai Airport Plane Accident News: वहीं, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद से मुंबई आ रही उड़ान 6ई791 के पंख का किनारा उतरने के बाद एक अन्य विमानन कंपनी के विमान से संपर्क में आ गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम मौके पर मौजूद है और दोनों विमानों को जांच के लिए वापस उनके स्थान पर ले जाया गया है। विमानों में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है।
इन्हे भी पढ़ें:-