Raipur Shree Narayana Hospital News: दो बार मासिक धर्म आ जाए तो क्या करें? कैंप के जरिए महिलाओं और बच्चियों को दी जा रही पीरियड से जुड़ी अहम जानकारियां

Ads

Raipur Shree Narayana Hospital News: "मासिक धर्म-स्वच्छता एवं जागरूकता कैंप" के जरिए महिलाओं और बच्चियों को दी जा रही पीरियड से जुड़ी जानकारियां

  •  
  • Publish Date - February 7, 2025 / 01:01 PM IST,
    Updated On - February 7, 2025 / 01:29 PM IST

Raipur Shree Narayana Hospital News। Photo Credit: Shri Narayana

Raipur Shree Narayana Hospital News: रायपुर। श्री नारायणा हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ संजना खेमका एवं महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्किल डेवलपमेंट को समर्पित “स्नेह फाउंडेशन” के संयुक्त सौजन्य से पाटन के तुलसी गांव में बीते 6 फरवरी 2025 को सामुदायिक भवन में “मासिक धर्म-स्वच्छता एवं जागरूकता कैंप” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की 125 महिलाओं एवं लगभग 85 बच्चों को उनकी मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं के बारे में शिक्षित किया गया।

Read More: Bilaspur BJP Mayor Candidate Puja Vidhani : बीजेपी मेयर प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट में संशोधित याचिका की मंजूर, अब इस दिन होगी सुनवाई

कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं और बच्चियों को बताया गया कि, अगर माह में दो बार मासिक धर्म आ रहा है तो क्या करना है या किसी बच्ची का मासिक धर्म एक बार आकर फिर चार छह महीने के बाद आता है तो उनकी सोनोग्राफी कराना आवश्यक है।

Read More: Global Investors Summit : राजधानी में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां तेज, दुल्हन की तरह सज रहा भोपाल

“मासिक धर्म-स्वच्छता एवं जागरूकता कैंप” में महिलाओं को बताया गया कि, ऐसी परिस्थितियों में इंफेक्शन से कैसे बचना है। मासिक धर्म से जुड़े स्वच्छता के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को जागरूक किया गया।

Shri Narayana Hospital organized “Menstrual Hygiene and Awareness Camp”

No products found.

 

Last update on 2026-08-28 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API