Supreme Court News: रायपुर के रहने वाले न्यायमूर्ति आलोक अराधे बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश.. चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ, SC में जजों की संख्या हुई 34

Ads

28 मई, 1968 को अहमदाबाद में जन्मे न्यायमूर्ति पंचोली सितंबर 1991 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए, जिसके साथ ही उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय में अपनी प्रैक्टिस शुरू की।

  •  
  • Publish Date - August 29, 2025 / 02:20 PM IST,
    Updated On - August 29, 2025 / 02:21 PM IST

Supreme Court News || Image- Live Law

HIGHLIGHTS
  • आलोक अराधे और विपुल पंचोली सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त
  • कोर्ट में पूरी संख्या 34 न्यायाधीश हुई
  • कॉलेजियम ने 4:1 मत से दोनों की सिफारिश की

Supreme Court News: नई दिल्ली: दो नए न्यायाधीश, न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।

 

READ MORE: Govt Employees Salary Increased: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 5000 रुपये तक का इजाफा.. सितम्बर महीने से होगा बैंक अकाउंट में क्रेडिट

पूरी हुई SC में जजों की संख्या

गोरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अपनी बैठक में उच्च न्यायालयों के दो मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। इन दो न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय अपने पूरी संख्या 34 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा।

न्यायमूर्ति अराधे बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, और न्यायमूर्ति पंचोली पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। केंद्र ने 27 अगस्त को न्यायमूर्ति अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।

25 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच न्यायाधीशों के कॉलेजियम, जिसमें न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना भी शामिल थे, ने 4:1 मत से दोनों नियुक्तियों पर प्रस्ताव पारित किया था। कथित तौर पर, कॉलेजियम में न्यायमूर्ति नागरत्ना ने न्यायमूर्ति पंचोली की पदोन्नति की सिफारिश पर असहमति जताई थी, और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची में उनके 57वें स्थान का हवाला दिया था।

जानें दोनों नए जजों के बारें में

Supreme Court News: न्यायमूर्ति अराधे का जन्म 13 अप्रैल, 1964 को रायपुर में हुआ था। वे तेलंगाना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे हैं और कर्नाटक उच्च न्यायालय, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी रह चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया है। उन्हें 29 दिसंबर 2009 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

READ ALSO: Urjit Patel: आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गए इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के कार्यकारी निदेशक

इसी तरह 28 मई, 1968 को अहमदाबाद में जन्मे न्यायमूर्ति पंचोली सितंबर 1991 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए, जिसके साथ ही उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। अक्टूबर 2014 में, उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और जून 2016 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि हुई। जुलाई 2023 में उनका तबादला पटना उच्च न्यायालय में हुआ, जहाँ उन्होंने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। जुलाई 2025 में उन्हें पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Q1. सुप्रीम कोर्ट में कितने न्यायाधीश अब हैं?

सुप्रीम कोर्ट की पूरी संख्या 34 न्यायाधीशों के साथ पूरी हो गई है।

Q2. न्यायमूर्ति आलोक अराधे पहले कहां सेवा कर चुके हैं?

वे तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश थे।

Q3. न्यायमूर्ति पंचोली की सुप्रीम कोर्ट नियुक्ति कब हुई?

27 अगस्त 2025 को उनकी नियुक्ति केंद्र सरकार ने मंजूर की थी।