UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी लाया जा सकता है UCC कानून! गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत, डॉ. सलीम राज की मांग पर कही ये बात

UCC in Chhattisgarh: डॉ. सलीम राज द्वारा दिए गए बयान पर अब प्रदेश के डिप्टी सीएम पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है।

UCC in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भी लाया जा सकता है UCC कानून! गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत, डॉ. सलीम राज की मांग पर कही ये बात

CC in Chhattisgarh/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 11, 2026 / 06:10 pm IST
Published Date: February 11, 2026 6:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान कानून को लेकर बड़ा बयान दिया था।
  • गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया डॉ. सलीम राज के बयान का समर्थन।
  • गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा - छत्तीसगढ़ में भी लाया जा सकता है UCC

UCC in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान कानून को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। (UCC in Chhattisgarh) उन्होंने कहा कि देश मुस्लिम या ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि एक कानून और संविधान से चलेगा। डॉ. सलीम राज द्वारा दिए गए बयान पर अब प्रदेश के डिप्टी सीएम पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया डॉ. सलीम राज के बयान का समर्थन

गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए और इसे हमारे प्रदेश में भी लाया (UCC in Chhattisgarh)  जा सकता है। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, डॉ. सलीम राज ठीक कह रहे हैं, समझकर कह रहे हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, देश में रहने वाले हर व्यक्ति पर समान कानून लागू हो। यह अभी भी है, जो संशोधन होने चाहिए वह आवश्यक है।

क्या कहा था डॉ. सलीम राज ने

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डॉ. सलीम राज ने अपने बयान में कहा कि देश मुस्लिम या (UCC in Chhattisgarh) ईसाई रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि एक कानून और संविधान से चलेगा। उन्होंने कहा कि भारत में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए और मुस्लिम रीति-रिवाजों के आधार पर अलग कानून की कोई ज़रूरत नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने वंदे मातरम के गायन का समय बढ़ाए जाने के फैसले को भी (UCC in Chhattisgarh)  स्वागतयोग्य बताया। उन्होंने कहा कि देश में अब मुगल या बाबर का शासन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म किया गया है और अब समानता की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.