Money Rain Murder Case: ‘धनवर्षा’ का झांसा देकर यहां 3 लोगों की हत्या.. पैसे लेकर फरार हुए तांत्रिक.. पहले जताई गई थी ये आशंका
Money Rain Murder Case New Delhi: पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार से मिली तीन लाशों का खुलासा, धनवर्षा झांसे में जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या।
Money Rain Murder Case New Delhi || Image- Delhi Police File
- आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या
- धनवर्षा के झांसे में जहर
- तांत्रिक कमरुद्दीन गिरफ्तार
नई दिल्ली: बीते रविवार को देश की राजधानी नई दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी कार से 3 लाशें बरामद की गई थी। (Money Rain Murder Case New Delhi) पुलिस ने इस मामले में सामूहिक आत्महत्या की थी। मार्ग कायमी की प्रक्रिया के बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया था। मामले की जांच की जा रही थी।
आत्महत्या की जताई गई थी आशंका
वही अब इस मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक़ तीनों की मौत स्वाभाविक या आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। इस वारदात को पैसों की लालच में अंजाम दिया गया था।
कैसे और किसने की थी हत्या?
पुलिस की तरफ से किये गए खुलासे के मुताबिक़ यह मामला अन्धविश्वास से जुड़ा हुआ है। तीनों की ही हत्या जहरीला लड्डू खिलाकर किया गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले एक तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी कमरुद्दीन ने तीनों को धनवर्षा कराने का झांसा दिया था। (Money Rain Murder Case New Delhi) इसके एवज में कातिल ने उनसे 2 लाख रुपए लिए, फिर पूजा के नाम पर जहरीले लड्डू खिला दिए और पैसे लेकर भाग निकला। वही लड्डू खाने के बाद तीनों ने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Update –
दिल्ली में कार के अंदर जिन 3 लोगों की लाश मिली थी, उनकी जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या की गई थी। फिरोजाबाद, यूपी का तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा गिरफ्तार है। कमरुद्दीन ने तीनों को धनवर्षा कराने का झांसा दिया। उनसे 2 लाख रुपए लिए, फिर पूजा के नाम पर जहरीले लड्डू खिला दिए और… https://t.co/sSNNujhAEt pic.twitter.com/3K8L61t1id— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 11, 2026
बिश्नोई गैंग ने ली वैभव हत्याकांड के जिम्मेदारी
बाहरी दिल्ली के बवाना में उद्यमी वैभव गांधी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के रणदीप मलिक, अनिल पंडित ने ली है। सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक व अनिल पंडित के नाम से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है कि उद्यमी वैभग गांधी की जो बवाना सेक्टर-4 में हत्या हुई है। यह मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने यूएसए ने करवाई है।
पोस्ट में लिखा कि जहां हमने कॉल की थी, यह वहां बीच में एंट्री कर रहा था। इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से एग्जिट कर दिया। इस पोस्ट में यह भी लिखा कि सभी कान खोलकर सुन लो, अगर किसी ने हमारे काम के बीच में आने की कोशिश की भी, तो उसे बिना कॉल किए मरवा देंगे। हालांकि, इस पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है।
India: The Lawrence Bishnoi gang claimed responsibility for the murder of Vaibhav Gandhi, a 35-year-old plastic granules manufacturer, in North Delhi’s Bawana area. The gang stated via a social media post that Gandhi interfered with their operations.
Gandhi was targeted by three… pic.twitter.com/5wpMHt67O2
— Crime Intel (@WorldCrimeIntel) February 10, 2026
ये भी पढ़ें:-
- UP Budget Session 2026: योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 10वां बजट, इन लोगों पर रहेगा खास फोकस
- अदालत ने यूट्यूबर कैरीमिनाटी को करण जौहर के बारे में मानहानिकारक सामग्री बनाने से रोका
- उप्र: फर्रुखाबाद, मैनपुरी में पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
- नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार होते हुए झारखंड के बैद्यनाथधाम तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे: मंत्री
- चीनी मिलें स्थापित करने और बंद मिलों को फिर से खोलने के लिए कदम उठा रही सरकार: मंत्री

Facebook


