Rakshabandhan 2021 : मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल की कलाई पर बांधी जाएगी प्राकृतिक रूप से बनाई गई बिहान की राखियां

महिलाएं अपने घरों में अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, दाल, फल एवं सब्जियों के बीज आदि के माध्यम से रंग बिरंगी राखी का निर्माण कर रही है।

Rakshabandhan 2021 : मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल की कलाई पर बांधी जाएगी प्राकृतिक रूप से बनाई गई बिहान की राखियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: August 22, 2021 11:52 am IST

रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर प्राकृतिक रूप से बनाई गई राखियां बांधी जाएगी। राजनांदगांव जिले के बिहान स्वसहायता समूह की महिलाएं अपने घरों में अपने हाथों से धान, चावल, गेहूं, दाल, फल एवं सब्जियों के बीज आदि के माध्यम से रंग बिरंगी राखी का निर्माण कर रही है।

Read More News: खाद की किल्लत से जूझ रहे अन्नदाता, प्रशासनिक लापरवाही बड़ी वजह

बता दें कि कि इन महिलाओं ने अपनी हस्तनिर्मित राखियों को अमेजॉन पर पंजीकृत कर पूरे देश के किसी भी शहर से ऑनलाइन बेचने के लिए उपलब्ध कराया गया है। कल छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज इन स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हस्तनिर्मित राखियों को अपने मोबाइल से घर बैठे पसंद कर ऑनलाइन बाजार प्लेटफार्म अमेजॉन के माध्यम से ऑर्डर किया।

Read More News: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’..शरारत, साजिश..गद्दारी? पुलिस ने किया अहम खुलासा

डॉ. किरणमयी नायक इस पर कहती है कि यह राखियां मैंने हमारे प्रदेश के जन नेता हर बहन के भाई मुख्यमंत्री बड़े भैया भूपेश बघेल की कलाइयों के लिए विशेषकर आर्डर की है।

Read More News: अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल को लेकर फिर पक्ष विपक्ष आमने-सामने, शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर


लेखक के बारे में