Raipur Hospital Accident: सिवरेज टैंक में सफाई के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, अब मृतक के परिजनों के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल ने किया बड़ा ऐलान
Raipur Hospital Accident: सिवरेज टैंक में सफाई के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत, अब मृतक के परिजनों के लिए रामकृष्ण केयर अस्पताल ने किया बड़ा ऐलान
- रामकृष्ण अस्पताल में सीवरेज टैंक हादसा
- तीन श्रमिकों की मौत
- अस्पताल ने मुआवजा देने का ऐलान किया
रायपुर: Raipur Hospital Accident छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थिति रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिवरेज टैंक में सफाई करने उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद रामकृष्ण अस्पताल ने सफाई कर्मचारियों के निधन पर दुख जताया है। अस्पातल ने कहा कि हमारे संस्थान में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें हमारे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में आवश्यक रखरखाव कार्य कर रहे तीन श्रमिक शामिल थे। इस घटना से हम अत्यंत दुखी हैं। ये श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे और नियमित कार्य के तहत STP क्षेत्र में प्रवेश किए थे, जहां कार्य के दौरान वे एक गंभीर आपात स्थिति का सामना कर बैठे। अत्यंत शोक के साथ हम यह पुष्टि करते हैं कि इनमें से दो श्रमिकों का निधन हो गया है।
Ramakrishna Care Hospital तीसरे श्रमिक को हमारी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया और वर्तमान में उनका उपचार हमारे इमरजेंसी रूम में चल रहा है। उन्हें हमारे वरिष्ठतम विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निरंतर, व्यक्तिगत (वन-ऑन-वन) देखभाल प्रदान की जा रही है। हालांकि, प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया, और हम पुलिस तथा संबंधित प्राधिकरणों के साथ पूर्ण सहयोग कर रहे हैं, जो वर्तमान में इस मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही, संबंधित कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने हेतु आंतरिक जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल, घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।
हमारी प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करना है और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहना है। हम सुरक्षा के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और जांच के निष्कर्षों के आधार पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम मीडिया और आम जनता से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे शोक संतप्त परिवारों की निजता का सम्मान करें। जैसे ही कोई प्रमाणित जानकारी उपलब्ध होगी, हम उसे साझा करेंगे। हमारी संवेदनाएं दिवंगतों के परिवारों के साथ हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: ऑपरेशन विधानसभा घेराव.. चल पाया कांग्रेस का दांव? सत्तापक्ष के नेताओं ने कसा तंज, आखिर विपक्ष के मुद्दों में कितना है दम? देखिए ये वीडियो
- Vande Bharat: संसद में विपक्षी ‘कुनबा’.. फिर हुआ पूरा! खत्म हुआ 42 दिन का ‘सियासी वनवास’, क्या अब सुचारू रूप से चल पाएगा सदन?
- शह मात The Big Debate: वोटिंग का ‘क्रॉस’ कनेक्शन, अपने एमपी में भी इलेक्शन!… कांग्रेस को सता रहा हार का डर, क्या भाजपा करेगी तीसरी राज्यसभा सीट पर कब्जा?

Facebook


