Water 4 Life: रिलायंस फाउंडेशन के ‘वॉटर फॉर लाइफ’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, मात्र 10 दिनों में 15 जिलों के जलाशयों से हटाया सैकड़ों किलो कचरा
Water 4 Life: रिलायंस फाउंडेशन के ‘वॉटर फॉर लाइफ’ अभियान को मिल रहा जनसहयोग, मात्र 10 दिनों में 15 जिलों के जलाशयों से हटाया सैकड़ों किलो कचरा
Water 4 Life | Photo Credit: IBC24
- 15 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में अभियान का आयोजन
- 33,000 से अधिक लोगों ने मिलकर 912 गांवों और कस्बों को स्वच्छ किया
- 2,000 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक जल संचयन और 2,500 ‘विलेज क्लाइमेट चैंपियंस’ का नेतृत्व।
मुंबई: Reliance Foundation’s ‘Water 4 Life’ campaign विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। इस पहल के अंतर्गत मात्र 10 दिनों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर 153 से अधिक जल स्रोतों की सफाई की।
Water 4 Life अभियान के दौरान मध्यप्रदेश के 11 जिलों के 144 से अधिक कस्बों तथा छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के 9 गांवों में सैकड़ों किलो कचरा हटाकर नदियों के घाटों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया गया। इस मिशन में नर्मदा नदी के घाटों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जल स्रोत शामिल रहे, जहां स्थानीय किसान, महिलाएं, युवा और रिलायंस के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया।
देशव्यापी स्तर पर इस अभियान को व्यापक समर्थन मिला। 15 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 108 जिलों में 33,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान 912 गांवों और कस्बो से लगभग 85,000 किलो कचरा हटाकर नदियों के घाटों, झीलों और तटीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं पुनर्जीवित किया गया। इस मिशन में कोच्चि बीच, नर्मदा नदी के घाट और रंकाला झील जैसे प्रमुख स्थल शामिल रहे।
यह अभियान रिलायंस फाउंडेशन के ग्रामीण परिवर्तन कार्यों का विस्तार है, जिसके तहत अब तक 2,000 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक जल संचयन किया जा चुका है। 2,500 प्रशिक्षित ‘विलेज क्लाइमेट चैंपियंस’ के नेतृत्व में यह पहल जल साक्षरता और अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा दे रही है, ताकि सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह पहल केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि भारत के पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में एक दीर्घकालिक जन-आंदोलन है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Piyush Mishra News : “रात को लड़कियों को करता था गंदे फोन, सुबह भूल जाता था” बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने खोली अपनी ही पोल
- Vande Bharat: ‘आम आदमी की ख़ास जंग’, क्या आप में होने वाला है बड़ा विस्फोट?, राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘सैलाब’ बनकर आऊंगा
- शह मात The Big Debate: ‘विधायकी’ खत्म, छिड़ा संग्राम!… मुश्किल में कांग्रेस की राज्यसभा की डगर! क्या दतिया में बजेगा उपचुनाव का बिगुल?

Facebook


