Sachin Tendulkar Bastar Visit: ‘छत्तीसगढ़ में सचिन तेंदुलकर को नहीं दी गई पर्याप्त सुरक्षा’.. कांग्रेस ने उठाए सवाल तो भड़के डिप्टी सीएम साव, दिया ये करारा जवाब

Ads

'छत्तीसगढ़ में सचिन तेंदुलकर को नहीं दी गई पर्याप्त सुरक्षा'.. कांग्रेस ने उठाए सवाल तो भड़के डिप्टी सीएम साव.. Sachin Tendulkar Bastar Visit Politics

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 10:04 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 10:05 PM IST

ÁRUN SAO PC/ image source: arun sao x handle

रायपुरः Sachin Tendulkar Bastar Visit: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बुधवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे, लेकिन उनके दौरे पर भी प्रदेश में सियासत छिड़ गई है। उनके दौरे कार्यक्रम में कटौती पर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर जैसी शख्सियत को भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी जा सकी और उनके चार कार्यक्रम में से तीन को रद्द कर दिया गया। यहां तक कि सीएम भी उनके साथ जाने वाले कार्यक्रम रद्द कर दिए। इससे नक्सलवाद के खात्मे के दावे पर भी सवाल खड़ा होता है। कांग्रेस नेताओं के इस आरोप पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नक्सलियों को पला पोसा है। कांग्रेसी कभी नहीं चाहती थे कि प्रदेश से नक्सलियों का खात्मा हो। सचिन तेंदुलकर बस्तर के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है। कांग्रेस बार बार नक्सलियों से अपना प्रेम उजागर करती है।

Sachin Tendulkar Bastar Visit: दरअसल, सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। उनका फाउंडेशन और एक अन्य फाउंडेशन को मिलकर बस्तर की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने और राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में बढ़ावा देने के लिए 50 खेल मैदान विकसित कर रही है। छिंदनार में पहले मॉडल मैदान तैयार किया गया, जहां सचिन तेंदुलकर खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। मीडिया से बात करते हुए तेंदुलकर ने बताया कि वे बस्तर आकर काफी खुश है। आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

बस्तर ओलंपिक के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर को खेल हब बनाने का दावा किया है। ऐसे समय में सचिन तेंदुलकर की ओर से दंतेवाड़ा में खेल सुविधाओं के विकास और प्रशिक्षण की दी जा रही सुविधा स्थानीय आदिवासी छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी और भविष्य में बस्तर से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने तैयार हो सकेंगे। बता दें कि सचिन तेंदुलकर के फाउंडेशन ने बस्तर में खेल मैदान को विकसित करने के साथ ही विशेषज्ञ कोच भी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह कोच बस्तर के खिलाड़ियों को खेल में प्रशिक्षित करेंगे। हर मैदान में 16 तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-