Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Chhattisgarh Foundation Day: सीएम विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Chhattisgarh Rajya Utsav 2025/Image Credit: CG DPR

Modified Date: November 1, 2025 / 11:44 am IST
Published Date: November 1, 2025 10:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।
  • सीएम साय ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
  • धायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं।

यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि है: सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि है और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से ही प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार आम जनता के जीवनस्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार, आदिवासी समाज की उन्नति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

रजत जयंती वर्ष नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक: सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। आज का दिन विशेष रूप से गौरव का क्षण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ आगमन है और राज्य स्थापना दिवस पर अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आने वाले समय में प्रदेश निश्चित ही देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh New Vidhan Sabha Bhawan: कुछ देर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे PM नरेंद्र मोदी.. जानें क्या है छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े पंचायत की खासियत

यह भी पढ़ें: PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, हाथों में फूल लेकर स्वागत में खड़ी जनता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह भी पढ़ें: PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी पहुंचे रायपुर, विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एयरपोर्ट पर करेंगे स्वागत 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.