Santosh Pandey letter to JP Nadda: कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मिलेगी मान्यता? सांसद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र, जानें क्या कहा?
Santosh Pandey letter to JP Nadda: कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की मान्यता की मांग को लेकर सांसद संतोष पांडेय ने जेपी नड्डा को पत्र लिखा है।
Santosh Pandey letter to JP Nadda/Image: AI
- सांसद संतोष पांडेय ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा
- NMC द्वारा अधोसंरचना संबंधी कारणों से मान्यता देने से इनकार किए जाने पर पुनर्विचार की मांग की गई
- सांसद का दावा है कि आयुष भवन, उद्योग भवन और जिला अस्पताल की सुविधाओं से कॉलेज का संचालन शुरू किया जा सकता है
कवर्धा। Santosh Pandey letter to JP Nadda: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की मान्यता की मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय (MP Santosh Pandey) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (Union Health Minister J.P. Nadda) को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र लिखकर नेशनल मेडिकल कमीशन के फैसले पर पुनर्विचार कराने की मांग की है।
सांसद का कहना है कि केंद्र सरकार मेडिकल कॉलेज को पहले ही मंजूरी दे चुकी है, राज्य सरकार ने भवन निर्माण के लिए राशि भी स्वीकृत कर दी है और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बावजूद इसके एनएमसी ने अधोसंरचना संबंधी कारणों का हवाला देकर मान्यता देने से इनकार कर दिया। (NMC Approval Medical College)
सांसद ने पत्र में दावा किया है कि आयुष भवन, उद्योग भवन और जिला अस्पताल की उपलब्ध सुविधाओं के सहारे कॉलेज का संचालन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप कर कबीरधाम के मेडिकल कॉलेज को जल्द मान्यता दिलाने की मांग की है। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मामले में क्या फैसला लेते है।

ये भी पढ़ें
- MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
- Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर में सिकल सेल कार्यक्रम में होंगी शामिल, इन ग्राम पंचायतों को करेंगी सम्मानित, जानें पूरा शेड्यूल
- Sakti Minor Girl Rape Case: इंस्टाग्राम फ्रेंड निकला दरिंदा, नाबालिग को रायपुर ले जाकर किया घिनौना कांड… करतूत सुन कांप उठेंगे
- Friday Ka Rashifal: आज से शुरू होगा इन राशि के जातकों का शुभ समय, हर कार्य में मिलेगी तरक्की, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
- शह मात The Big Debate: और कितने अलग प्रदेश? मध्य प्रदेश के बंटवारे की चर्चा फिर तेज! क्या है जबलपुर से उपेक्षा के आरोपों की सच्चाई?

Facebook


