MP Transfer Latest News: एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए कई जिलों के CEO, राज्य सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला

Ads

17 State Administrative Service officers transferred in Madhya Pradesh

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 10:10 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 10:10 PM IST

भोपाल। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में जिला पंचायत CEO और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आदेश के अनुसार सतना जिला पंचायत के CEO शैलेन्द्र सिंह को अब दतिया जिला पंचायत CEO बनाया गया है। वहीं सपना त्रिपाठी को सतना जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रियंका वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में अवर सचिव बनाया गया है। तबादला सूची में प्रशासनिक सेवा के अन्य अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं।