Surajpur Suicide News: साली के साथ रंगरलियां मनाता था जीजा! दीदी भी देती थी साथ, अब जंगल में इस हाल में मिली युवती

Ads

Surajpur Suicide News: साली के साथ रंगरलियां मनाता था जीजा! दीदी भी देती थी साथ, अब जंगल में इस हाल में मिली युवती

Surajpur Suicide News/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जंगल में फांसी पर लटकी मिली युवती, इलाके में सनसनी
  • दो महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी युवती
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Surajpur Suicide News: सूरजपुर के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर के जंगलों में आज एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका कल से लापता बताई जा रही थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, आज सुबह गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपनी युवती अपने जीजा के साथ पिछले दो महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप (Surajpur Suicide News) में रह रही थी। साथ में मृतिका की बहन भी रहती थी, हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, मौके पर मौजूद साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है और परिजनों व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

ये भी पढ़ें

 

यह घटना कहां की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के आनंदपुर जंगल क्षेत्र की है।

युवती कब से लापता थी?

युवती एक दिन पहले से लापता बताई जा रही थी।

शव कैसे मिला?

गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला।

क्या आत्महत्या की वजह पता चल गई है?

अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस आगे क्या कर रही है?

पुलिस ने मर्ग कायम कर साक्ष्य जुटाने और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।