Surajpur News : देर रात यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही हो गया कांड! प्लांट के कर्मचारियों ने इस वजह से मिलकर बीच सड़क पीटा, आप भी देखें पूरा वीडियो

Surajpur News : सूरजपुर के भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट में डीजे को लेकर विवाद के बाद यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष की पिटाई हुई। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

Surajpur News : देर रात यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष के साथ ही हो गया कांड! प्लांट के कर्मचारियों ने इस वजह से मिलकर बीच सड़क पीटा, आप भी देखें पूरा वीडियो

Surajpur News/ Image Source : IBC24

Modified Date: January 2, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: January 2, 2026 12:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजपुर के भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट में कर्मचारी और यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष के बीच विवाद हुआ।
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • विवाद सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

Surajpur News सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के हाइड्रो पावर प्लांट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारियों ने यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी है। प्लांट कर्मचारियों और उपाध्यक्ष के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर रात तक डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद

Surajpur News  मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भैयाथान हाइड्रो पावर प्लांट का है। यहाँ देर रात यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय पावले और प्लांट के अधिकारी तथा कर्मचारियों के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद देखते-देखते इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.