CG Crime News: छात्रा ने पूछा परीक्षा में पास होने का तरीका तो शिक्षक ने भेजा अश्लील फोटो, हवस का शिकार बनाने की कोशिश, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Ads

छात्रा ने पूछा परीक्षा में पास होने का तरीका तो शिक्षक ने भेजा अश्लील फोटो, हवस का शिकार बनाने की कोशिश, Teacher sends obscene photos to student

  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 08:01 PM IST

पखांजूर: CG Crime News छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र स्थित हाईस्कूल मरोड़ा से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर आपत्तिजनक चैट करने और अनुचित तरीके से परेशान करने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime News जानकारी के अनुसार, आरोपी अतिथि शिक्षक आशीष मंडल वर्ष 2016 से स्कूल में पदस्थ बताया जा रहा है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को पढ़ाई में कमजोर बताते हुए परीक्षा में फेल होने की बात कही। इस पर छात्रा ने शिक्षक से परीक्षा में पास होने के संबंध में पूछा। इसके बाद शिक्षक ने कथित तौर पर वाट्सऐप चैट के जरिए छात्रा से अनुचित बातचीत शुरू की और उसे आपत्तिजनक सामग्री भेजी। बताया गया है कि यह सिलसिला 16 अगस्त से चल रहा था। शिक्षक की गतिविधियों से परेशान होकर छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन तत्काल बांदे थाना पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में मामले से संबंधित जानकारी सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शिक्षक की भूमिका पर उठे सवाल (CG Crime News)

शिक्षक को विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक और अभिभावकों के भरोसे का व्यक्ति माना जाता है। ऐसे में एक नाबालिग छात्रा के साथ इस तरह का व्यवहार सामने आने से शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में सुरक्षित माहौल और बेहतर शिक्षा के भरोसे भेजते हैं। इस तरह के आरोप सामने आने से उस भरोसे को गहरी ठेस पहुंचती है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। नाबालिग छात्रा की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-