शह मात The Big Debate: आरोप, शोर, हड़ताल..मारपीट कांड पर बवाल। विधायक पर एक्शन की मांग को लेकर कामबंद प्रदर्शन, क्या मान मनौव्वल से बनेगी बात?
Tehsildar Protest CG: छत्तीसगढ़ में इस वक्त सत्तापक्ष और प्रशासनिक अमले के बीच के विवाद और तनातनी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
Tehsildar Protest CG/Image Credit: IBC24.in
- सत्तापक्ष और प्रशासनिक अमले के बीच के विवाद और तनातनी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
- देश भर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार BJP विधायक पर एक्शन मांग पर कामबंद प्रदर्शन पर रहे।
- मंत्री तहसीलदार-नायब तहसीलदारों से सुशासन तिहार का हवाला देते हुए फौरन काम पर लौटने कहा।
Tehsildar Protest CG: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस वक्त सत्तापक्ष और प्रशासनिक अमले के बीच के विवाद और तनातनी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीतापुर विधायक-उप-तहसीलदार विवाद के विरोध में, प्रदेश भर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर एक्शन मांग पर कामबंद प्रदर्शन पर रहे, (Tehsildar Protest CG) तो राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा विभागीय सचिव शम्मी आबिदी के साथ बैठक कर मंत्री तहसीलदार-नायब तहसीलदारों से सुशासन तिहार का हवाला देते हुए फौरन काम पर लौटने कहा।
एक तरफ सरकार और विभाग विवाद सुलझाने में जुटी रही तो दूसरी तरफ नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने अपने पर लगे आरोपों की जांच के लिए खुद के और विधायक रामकुमार टोप्पो के मीडिया के सामने नार्को टेस्ट की मांग की। विधायक ने भी हर जांच का सामना करने की बात कही।
विपक्ष मुद्दे पर सरकार पर पूरी ताकत से हमला बोल रहा है। (Tehsildar Protest CG) कांग्रेस इसे सत्तापक्ष के नेताओं की गुंडागर्दी करार देते रही है कि आखिर अधिकारी से मारपीट करने वाले विधायक की गिरफ्तारी कब होगी, तो मंत्री मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का दावा करते हुए, कांग्रेस को उसका कार्यकाल याद दिला रहे हैं।
Tehsildar Protest CG: एक तरफ राज्य सरकार का पूरा फोकस जनता के बीच पहुंचकर सक्रिय, संवेदनशील और सुशासन सरकार की छवि मजबूत करना है तो दूसरी तरफ प्रशासनिक अफसरों से लगातार टकराव से सरकार की मुहिम को झटका लगता दिख रहा है। (Tehsildar Protest CG) सवाल ये है कि जनता के चुने नेताओं और सरकारी तंत्र में इतना टकराव क्यों है, इन विवादों के लिए जिम्मेदार कौन है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: डकैत का महिमा मंडन, विधायक जी आपका अभिनंदन! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, प्रीतम लोधी के डकैत प्रेम के पीछे क्या है माजरा?
- Keralam PSC Appointment Case: 18 साल पहले क्रैक किया था PSC एग्जाम, अब मिला अपॉइंटमेंट लेटर.. रिटायरमेंट की उम्र पार कर चुके थे उम्मीदवार
- Punjab Police Transfer: पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों का तबादला, इन जगहों के DIG भी इधर से उधर

Facebook


