Punjab Police Transfer: पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों का तबादला, इन जगहों के DIG भी इधर से उधर

पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों का तबादला, 11 IPS officers transferred in Punjab News

Punjab Police Transfer: पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल, कई IPS अफसरों का तबादला, इन जगहों के DIG भी इधर से उधर

CG Police Transfer | Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 1, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: June 1, 2026 10:12 pm IST

चंडीगढ़ः Punjab Police Transferपंजाब सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ, उनमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज, प्रदीप कुमार यादव और धनप्रीत कौर शामिल हैं। अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल कासिम मीर को पंजाब में सहायक महानिरीक्षक कार्मिक-एक के पद पर तैनात किया गया है।

Punjab Police Transfer:  मीर का तबादला अमृतसर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य लोगों द्वारा पुलिस हिरासत से एक कैदी को जबरन छुड़ाने के प्रयास में मजीठा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी दी।

एक सरकारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी अनीता पुंज को मानव संसाधन विकास एवं कल्याण विभाग का विशेष डीजीपी बनाया गया है, जबकि प्रदीप कुमार यादव को तकनीकी सेवा आईजी बनाया गया है। पुलिस आयुक्त (जालंधर) धनप्रीत कौर को फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (एमआरएस पीपीए) की निदेशक बनाया गया है। सतिंदर सिंह को जालंधर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। विवेक शील सोनी को अमृतसर सीमा रेंज का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है, जबकि सुरिंदरजीत सिंह मंड को डीआईजी (जेल) बनाया गया है। संदीप गोयल को लुधियाना रेंज का डीआईजी बनाया गया है। फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन को एआईजी (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।