सड़क किनारे पड़ी मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Ads

dead body of young man : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम मझोली में शादीशुदा व्यक्ति की खून से सनी लाश गांव में सड़क किनारे

  •  
  • Publish Date - December 6, 2022 / 02:01 PM IST,
    Updated On - December 6, 2022 / 02:01 PM IST

कवर्धा : dead body of young man : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम मझोली में शादीशुदा व्यक्ति की खून से सनी लाश गांव में सड़क किनारे पड़ी मिली है। शव की पहचान गांव के ही रहने वाले बुधराम गोड़ उम्र 40 साल के रूप में की गई है। मृतक बुधराम मध्यप्रदेश का निवासी था जो पिछले 10 वर्षों से पत्नी के साथ अपने ससुराल मंझोली नवापारा में रहता था।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukari: स्वास्थ्य विभाग में 3000 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 25000 रुपये सैलरी, आज ही करें आवेदन

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सुचना

dead body of young man :  आज सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश देखकर कुकदूर पुलिस को सूचना दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। साथ ही जगह-जगह लगी चोट आपसी विवाद के बाद हत्या की ओर इशारा कर रही है।

यह भी पढ़ें : स्कूल जा रही छात्राओं पर हमला, 14 वर्षीय नाबालिग की मौत, एक घायल

पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव

dead body of young man :  हालांकि अब तक हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। मृतक के तीन बच्चे भी है। फिलहाल पुलिस शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। मामले की जांच पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी।