C : सुहागरात से पहले नई दुल्हन ने दिया पति को झटका, बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार, पूछने पर बताई चौंकाने वाली वजह

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक नई नवेली दुल्हन शादी के कुछ घंटों बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन कथित तौर पर जेवरात लेकर भागी थी, लेकिन परिजनों ने राहतगढ़ के पास दोनों को पकड़ लिया। बाद में दुल्हन ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

C : सुहागरात से पहले नई दुल्हन ने दिया पति को झटका, बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार, पूछने पर बताई चौंकाने वाली वजह

Raisen Begumganj Crime News, Bride Flees with Lover MP, Newlywed Runs Away with Jewelry, Rahatgarh Highway Drama Video, Vidisha Girl Marriage Incident / IMAGE SOURCE : ai

Modified Date: June 20, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: June 20, 2026 9:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी के कुछ घंटों बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन।
  • जेवरात लेकर भागने का आरोप, राहतगढ़ में पकड़ा गया जोड़ा।
  • दुल्हन बोली- पति नहीं, प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं।

रायसेन : Newlywed Bride Runs Away with Boyfreind : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नई नवेली दुल्हन शादी की रात ही अपने दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। विदिशा की रहने वाली इस दुल्हन की शादी बेगमगंज के एक युवक से परिवार की सहमति से हुई थी, लेकिन विदाई के कुछ ही घंटों बाद वह घर में रखे जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। हालांकि, परिजनों की मुस्तैदी के चलते दोनों को रास्ते में ही पकड़ लिया गया।

शादी के बाद हुई फरार

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों पक्षों की मौजूदगी और धूमधाम के साथ विवाह संपन्न हुआ था। लेकिन शादी की रस्में पूरी होने के बाद, देर रात दुल्हन मौका पाकर जेवरात समेटकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। जैसे ही ससुराल और मायके पक्ष को इस बात की भनक लगी, हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत दोनों की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उन्हें राहतगढ़ के पास धर दबोचा।

प्रेमी के साथ रहना चाहती है दुल्हन

इसके बाद बीच सड़क पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। राहतगढ़ में दोनों पक्षों और फरार जोड़े के बीच लंबी बातचीत और समझाइश का दौर चला। परिजनों के समझाने के बाद दुल्हन शादी के सारे गहने और जेवरात ससुराल पक्ष को वापस लौटाने के लिए तैयार हो गई। दुल्हन ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और इस शादी को आगे नहीं बढ़ाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..