बस्तर: TV Ravi Net Worth चुनावी आगाज होने के बाद से सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा, जिसमें पहले चरण में बस्तर सहित 20 संवेदनशील सीटों पर 7 नवंर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों पर वोटिग होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसमें प्रत्याशियों की संपत्ति को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। तो चलिए आज हम आपको बस्तर के सबसे अमीर उम्मीदवार के बारे में बताते हैं, जिनके गजब ठाठ हैं।
Read More: online Satta king: सट्टेबाज हो जाएं सावधान! सट्टा लगाने से पहले जान लें सरकार का ये नियम…
TV Ravi Net Worth हम बात कर रहे हैं बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले टीवी रवि की। टीवी रवि ने कांग्रेस से दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के चलते वो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए। निर्वाचन आयोग को टीवी रवि की ओर से दी गई जानकारी में उन्हेंने खुद को 25 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक बताया है।
टीवी रवि ने लगभग 25 करोड़ 60 लाख की संपत्ति दिखाई है जिसमें नगद, जमीन, सोना-चांदी, बंगला, वाहन और अपनी पत्नी की भी संपत्ति की जानकारी दी है। साथ ही टीवी रवि ने अपने घोषणा पत्र में ये भी बताया है कि उनके पास एक पिस्टल है, जिसकी कीमत 78000 रुपए है। बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी अपने घोषणा पत्र में पिस्टल का जिक्र किया था, जिसकी कीमत 40000 रुपए बताई है।
वहीं दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी जतिन जायसवाल हैं। जतिन जायसवाल ने 16 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति दिखाई है, वहीं तीसरे सबसे अमीर प्रत्याशी बस्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल हैं जिन्होंने 8 करोड़ 15 लाख रुपए की संपत्ति की जानकारी दी है। लखेश्वर बघेल पिछले दो बार से लगातार इस विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर जगदलपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशी किरण देव हैं जिन्होंने ढाई करोड़ रुपए की संपत्ति दिखाई है।
बात करें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जो चित्रकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्होंने 2 करोड़ 3 लाख रुपए की संपत्ति का ब्योरा दिया है। दीपक बैज की संपत्ति भी टीवी रवि के सामने बेहद कम है। उधर, चित्रकोट विधानसभा के ही बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल ने 41 लाख और मनीराम कश्यप ने 60 लाख रुपए की संपत्ति शो की है। इन प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति में जमीन जायदाद, नगद, चार पहिया वाहन, सोने-चांदी के आभूषण और अपनी पत्नियों की संपत्ति का भी ब्यौरा दिया है।