जांजगीर: CG Hindi News प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने देसी शराब पी थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जहां मौके पर ही एक ने दम तोड़ दिया। तो वहीं दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
CG Hindi News मिली जानकारी के अनुसार, मामला नवागढ़ के भठली-उदयभाठा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों ने आपस में बैठक सबसे पहले शराब का सेवन किया। जिसके बाद जिसके बाद दोनों की तबियत अचानक बिगड़ गई। मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी और रोहित सतनामी के रूप में हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब में जहरीला पदार्थ मिलाई गई थी। जिससे दोनों की मौत हुई है।
देसी शराब में अगर जहरीला पदार्थ मिलाया जाता है तो उसकी वजह से शरीर में विषाक्त प्रभाव हो सकता है, जिससे मौत हो सकती है। यह आमतौर पर अवैध शराब के निर्माण में होता है।
जांजगीर चांपा में मृतकों की पहचान क्या है?
जांजगीर चांपा के इस हादसे में मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी और रोहित सतनामी के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस की क्या कार्रवाई है?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था।