उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले GGU के कुलपति प्रो. चक्रवाल, विश्वविद्यालय के कार्यों की दी जानकारी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले GGU के कुलपति प्रो. चक्रवाल : Vice Chancellor of GGU Prof. Chakrawal met Vice President Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले GGU के कुलपति प्रो. चक्रवाल, विश्वविद्यालय के कार्यों की दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: September 6, 2022 11:42 pm IST

बिलासपुर। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने आज उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से भेंट की। इस दौरान कुलपति प्रो. चक्रवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी किताब ‘‘बिरसा मुंडा- जनजातीय गौरव‘‘ की प्रति भेंट की।

Read more : BRO Recruitment 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली है बंपर भर्ती, मिल रही मोटी सैलरी, जल्द करें आवेदन

कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े अल्प साहित्य को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय विश्वविद्यालय द्वारा जनजातीय क्रांतिवीर से जुड़े विषय पर शोध उपरांत 30 अलग-अलग लेखों को संकलित कर पुस्तक का समग्र स्वरूप प्रदान किया है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवान बिरसा मुंडा का जीवन पराक्रम और उच्च आदर्श नैतिक मूल्यों का संदेशों को युवा शक्ति तक पहुंचाने के लिए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय़ कटिबद्ध है।

Read more : IND vs SL : एशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, पाकिस्तान के बाद श्रीलंका से भी हारा भारत, इतने विकेट से दी मात

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संपूर्ण सफल क्रियान्वयन के लिए किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लेखित रोजगारपरक शिक्षा, कौशल विकास एवं मूल्य आधारित शिक्षा के बिंदुओं को अंगीकार करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘शिक्षा के साथ भी, शिक्षा के बाद भी‘‘ की अवधारणा के साथ ‘‘स्वावलंबी छत्तीसगढ़‘‘ योजना को प्रारंभ किये जाने की जानकारी दी।

Read more : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सीट बेल्ट को लेकर दिया ये निर्देश, पालन नहीं करने पर कटेगा चालान

कुलपति प्रो. चक्रवाल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न अकादमिक, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में हो रही प्रगति के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में आदर्श खेल सुविधाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक हजार करोड़ रुपये की लागत से स्टेट ऑफ आर्ट फेसिलिटी हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ राज्य को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने उम्मीद जताई कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न अधोसंरचना विकास, शोध एवं खेल गतिविधियों विश्वविद्यालय को अकादमिक क्षेत्र में प्रखरता के साथ आगे बढ़ेगी। कुलपति प्रो. चक्रवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  से विश्वविद्यालय के विकास हेतु निरंतर मार्गदर्शन का अनुरोध किया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।