हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 17, 2021 5:14 pm IST

जशपुर, 17 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार दिया । वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

जशपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के फरसबहार क्षेत्र के अंतर्गत बाबू साजबहार गांव में जंगली हाथी ने ग्रामीण श्याम कुमार (44) को कुचल कर मार दिया ।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि तीन हाथियों का दल आज सुबह बाबू साजबहार गांव पहुंचा और सुबह जब श्याम कुमार शौच के लिए खेत की तरफ गया था तब एक हाथी ने उसे कुचल कर मार डाला।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इससे पहले सोमवार को हाथियों के हमले में जिले के बरटोली गांव के करीब एक महिला की मौत हो गई थी तथा रायमुंडा गांव के पास एक अन्य महिला घायल हो गई थी।

भाषा सं संजीव sg रंजन

रंजन


लेखक के बारे में