Baloda Bazar Crime News: पत्नी ही निकली पति की हत्यारन, भाई और रिश्तेदार के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, वजह है हैरान करने वाली

Ads

Baloda Bazar Crime News: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी में रिश्तों का खून करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 07:02 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 07:02 PM IST

Baloda Bazar Crime News:/image Credit: IBC24.in

Baloda Bazar Crime News: बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी में रिश्तों का खून करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की हत्या उसकी ही पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर कर दी। मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का गिरने से मौत हो जाना बताया गया था। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला होमीसाइडल प्रतीत हुआ।

आरोपियों ने क्यों दिया वारदात को अंजाम?

जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Baloda Bazar Crime News) मृतक रामकुमार साय (37) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि, मृतक की शराब की लत और परिवार के साथ लगातार मारपीट व दुर्व्यवहार से परेशान होकर आरोपियों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए हत्या में प्रयुक्त गमछा को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था, (Baloda Bazar Crime News) जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की मनोवैज्ञानिक पूछताछ और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों आरोपियों मीना बाई साय, महावीर साय और वैभव उर्फ अंशु बघेल को 31 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-