भानुप्रतापपुर: Semi-nude protest in Durgukondal, दुर्गुकोंदल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज युवाओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने स्कूलों के मरम्मत कार्य में ठेकेदारों और अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है। युवाओं ने गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
विरोध कर रहे युवाओं का कहना है कि दुर्गुकोंदल विकासखंड के 163 प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत हुई थी। लेकिन ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उक्त कार्य को पूर्ण न कर व जिन कार्यों को किया है उसे गुणवत्ताहीन बनाए जाने के कारण दुर्गुकोंदल के युवकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
Semi-Nude Protest in Durgukondal, प्रदर्शनकारी युवकों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों ने मरम्मत कार्य मात्र 30 प्रतिशत ही किया है। ठेकेदारों ने भवन मरम्मत कार्य में लीपापोती कर 100 प्रतिशत मूल्यांकन कराकर पूरी राशि हजम कर लिया है। इसकी लिखित शिकायत और शासन प्रशासन की ध्यान आकर्षण हेतु 7 अगस्त 2025 को धरना प्रदर्शन और 19 अगस्त 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गुकोंदल का घेराव किया गया था, लेकिन अबतक कार्यवाही नहीं की गई है। बल्कि प्रशासन के द्वारा मरम्मत में हुई गडबड़ी को दबाने की कोशिश की जा रही है।
इसलिए आज दिनांक 07.10.2025 को ब्लॉक मुख्यालय दुर्गुकोंदल में अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर स्कूल भवन मरम्मत में गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि दुर्गुकोंदल विकासखंड के 163 प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उक्त कार्य को पूरा नहीं किया और जिन्हे पूरा किया गया है सह गुणवत्ता विहीन है।
read more: आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बारबाडोस में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे