Chhindwara News: यूरिया की किल्लत से हाहाकार, सप्लाई ठप होने पर सड़कों पर उतरे किसान, अब प्रशासन के भरोसे अन्नदाता
Chhindwara News: यूरिया की किल्लत से हाहाकार, सप्लाई ठप होने पर सड़कों पर उतरे किसान, अब प्रशासन के भरोसे अन्नदाता

Chhindwara News, Chhindwara fertilizer crisis, urea shortage India, farmers protest Chhindwara, urea black marketing, Madhya Pradesh agriculture crisis,
- छिंदवाड़ा में यूरिया संकट गहराया,
- किसानों का फूटा गुस्सा,
- जगह-जगह विरोध प्रदर्शन,
छिंदवाड़ा: Chhindwara News: जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। किसानों को खेती के लिए जरूरी यूरिया खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है लेकिन फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वितरण केंद्रों पर खाद की सीमित आपूर्ति और बढ़ती मांग के चलते किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है। बुधवार को स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब यूरिया की उपलब्धता पूरी तरह खत्म हो गई जिसके विरोध में किसानों ने कई स्थानों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
Read More : "13 लाख नहीं देख रहे, 10 हजार की चिंता", एएसआई का रिश्वत डायलॉग वायरल, रिटायर्ड फौजी ने खोली पोल
Chhindwara News: प्रदर्शनकारियों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। जानकारी के मुताबिक, किसान पिछले एक सप्ताह से सुबह 5 बजे से केंद्रों पर लाइन में लग रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही। बुधवार को जब वितरण केंद्रों पर यूरिया खत्म हो गया तो नाराज किसानों ने मुख्य सड़कों पर बैठकर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि खाद की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है और छोटे किसानों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।
Chhindwara News: किसानों का कहना है कि जिनके पास बड़े खेत हैं या राजनीतिक पहुंच है उन्हें ही पहले खाद दी जा रही है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चौरई विधायक ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उनके चेंबर के बाहर प्रदर्शन किया और यूरिया संकट पर एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ने प्रशासन से मांग की कि जिले में जल्द से जल्द खाद की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसान अपनी फसल की बुवाई समय पर कर सकें। जिला कलेक्टर ने हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगले एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर छिंदवाड़ा जिले में तीन रेक यूरिया खाद पहुंचाई जाएगी जिससे संकट को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छिंदवाड़ा जिले में यूरिया खाद की मांग अत्यधिक बढ़ गई है जबकि आपूर्ति सीमित है। परिवहन में देरी, वितरण प्रणाली में अनियमितता और कालाबाजारी जैसी समस्याएं इस संकट के प्रमुख कारण हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhindwara News: Farmers took to the streets due to shortage of urea
छिंदवाड़ा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm