13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म कर जिंदा दफनाया, इलाके में आक्रोश

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म कर जिंदा दफनाया, इलाके में आक्रोश

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म कर जिंदा दफनाया, इलाके में आक्रोश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 19, 2021 11:29 am IST

बैतूलः देश में कड़े कानून होने के बावजूद रेप और महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से सामने आया है, जहां दरिंदों ने 13 साल की नाबालिग से रेप कर उसे जिंदा दफन कर दिया। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश है। वहीं, पीड़िता को गंभीर हालत में नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Read More: पायलट पर टीवी एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शुरू हुई थी पहचान, शादी तक पहुंची थी बात फिर…

मिली जानकारी के अनुसार मामला सारणी थाना क्षेत्र का है, जहां दरिंदों ने 13 साल की नाबालिग को हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि दरिंदों ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद पीड़िता को नाले के किनारे दफना दिया और पत्थर से ढंक दिया। फिलहाल परिजनों ने पीड़िता को गंभीर हालत में नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Read More: दिल्ली दौरे पर रवाना हुए पूर्व सीएम रमन सिंह, कहा- कांग्रेस में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो डंके की चोट पर बोलते हैं सही बात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"